
VIDEO: खाना खा रहा था परिवार, अचानक बच्चे के ऊपर गिरा पंखा
AajTak
खाना खाते हुए अचानक एक छोटा बच्चा शोर सुनता है और चारों ओर देखने लगता है. इसके कुछ ही सेकंड बाद ही, एक सीलिंग फैन (Ceiling fan) बच्चे और उसके बगल में बैठे दो लोगों की गोद में गिर पड़ता है.
एकसाथ बैठकर खाना खा रहे एक परिवार के साथ उस वक्त हादसा होते-होते बचा, जब छत पर लगा पंखा अचानक से नीचे गिर गया. पंखा नीचे गिरते ही परिवार के लोग सकते में आ गए, उन्हें लगा मानो भूकंप आया हो. हालांकि, अगले पल ही जब उन्हें पता चला कि वो सेफ हैं, तो उन्होंने ऊपर वाले को धन्यवाद कहा. वायरल हॉग (ViralHog) द्वारा यूट्यूब (YouTube) पर अपलोड किये वीडियो में दिखाया गया है कि 6 लोगों का एक परिवार फर्श पर चटाई पर बैठकर एक दूसरे से बात करते हुए रात का खाना खा रहा है. इस वीडियो को आप आगे देखकर हैरान हो जाएंगे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












