
Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: इस वजह से एक्ट्रेस कर रही हैं 'राजस्थान' में शादी
AajTak
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधेंगे. इन्होंने राजस्थान का सवाई माधोपुर रॉयल वेन्यू बुक किया है. इस पैलेस में तीन रेस्त्रां हैं जो लोकल डिश सर्व करते हैं. इसके साथ ही इंटरनेशनल क्यूजीन सर्व की जाती है. इस किले में एक स्पा भी है, जो महिलाओं के पैलेस और आसपास के मंदिरों के बीच स्थित है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की बात को अभी तक कन्फर्म नहीं किया है. दोनों को कई इवेन्ट्स और पार्टीज में साथ में स्पॉट किया गया है. इस समय दोनों की शादी करने की चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों का आउटफिट सब्यासाची ने तैयार किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












