
Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी तैयारियां हुईं तेज, सीक्रेट मीटिंग हुई पूरी, होटल में एंट्री बंद
AajTak
पूरे कार्यक्रम को सीक्रेट रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है. गुरुवार रात को डेकोरेशन टीम ने होटल में आतिशबाजी और अन्य चीजों का रिहर्सल किया था. इसके साथ ही किस जगह पर कौन-सा कार्यक्रम होगा, इसकी अंतिम रूपरेखा बनाई जा रही है. खाने और बाकी चीजों को लेकर सीक्रेट मीटिंग होटल सिक्स सेंस में शुक्रवार को हुई.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसके लिए अलग-अलग इवेंट कंपनियां आखिरी रिहर्सल कर रही हैं. ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में होगी. यहां चौथ का बरवाड़ा में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट में कटरीना और विक्की शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी का जश्न 7 से 9 दिसंबर तक चलने वाला है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












