
Vicky Kaushal संग ब्रेकअप के बाद जब हरलीन सेठी ने लिखी थी इमोशनल पोस्ट, कही दिल की ये बात
AajTak
एक ओर विक्की ने कटरीना संग दिवाली पार्टी एन्जॉय की तो दूसरी ओर विक्की कौशल की एक्स-गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी, एकता कपूर की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं. कहा जा रहा था कि दोनों ने अपने रास्ते तब अलग किए जब विक्की की फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई थी.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय कटरीना कैफ संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबरों की मानें तो विक्की और कटरीना दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों ने इस बार दिवाली साथ में मनाई है. दोनों ही आरती शेट्टी की दिवाली पार्टी में साथ स्पॉट हुए. एक ओर विक्की ने कटरीना संग दिवाली पार्टी एन्जॉय की तो दूसरी ओर विक्की कौशल की एक्स-गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी, एकता कपूर की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं. साल 2019 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था. कहा जा रहा था कि दोनों ने अपने रास्ते तब अलग किए जब विक्की की फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई थी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












