
Vicky Kaushal ने Katrina Kaif को लगाया गले, वायरल वीडियो देख खुश हुए फैंस
AajTak
कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को डेट करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. ऐसे में 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग से दोनों एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में विक्की और कटरीना एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों के फैंस बेहद खुश हैं.
विक्की कौशल अपनी फिल्म 'सरदार उधम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. साथ ही विक्की के काम को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शुक्रवार को फिल्म 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई में किया गया था. ऐसे में कटरीना कैफ भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. अब इंटरनेट पर कटरीना और कथित बॉयफ्रेंड विक्की का वीडियो वायरल हो रहा है. Mar 2019. Oct 2021#VickyKaushal #KatrinaKaif #VicKat pic.twitter.com/NsFO7AVbQK

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












