
Vastu Tips: कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, दूर होगी दरिद्रता
AajTak
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार कई बार व्यक्ति कर्ज में इतना डूब जाता है कि एक लोन उतरने से पहले ही दूसरा लेने की नौबत तक आ जाती है. वास्तु के अनुसार यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो कर्ज (Debt) के बोझ को कम किया जा सकता है.
कोई भी व्यक्ति कर्ज (Loan) के बोझ में नहीं दबना चाहता लेकिन कई बार परिस्थितियों के आगे मजबूर होकर कर्ज या लोन लेना पड़ता है. वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलना भी मुश्किल होता है. वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी इसका कारण हो सकता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार कई बार व्यक्ति कर्ज में इतना डूब जाता है कि एक लोन उतरने से पहले ही दूसरा लेने की नौबत तक आ जाती है. इस स्थिति से छुटकारा नहीं मिलने के कारण व्यक्ति तनाव में घिर जाता है. वास्तु के अनुसार यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो कर्ज (Debt) के बोझ को कम किया जा सकता है. वास्तु के अनुसार घर में बाथरूम दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नहीं होना चाहिए. इस दिशा मे बाथरूम बना होने से कर्ज में डूब सकते हैं. लेकिन अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम बन ही गया है तो उसके कोने में एक कटोरी में नमक भरके रख दें. इससे वास्तु दोष दूर होता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












