
Vande Bharat Train: अब इस रूट पर शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, 14 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी!
AajTak
एनएफआर के एक अधिकारी ने बताया नई गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन (Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat) अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस भी उत्तर पूर्व में 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलती हैं.
पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों की तादाद बढ़ाई जा रही है. अब पूर्वोत्तर भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने इस क्षेत्र में वंदे भारत की शुरुआत के मौके पर एक भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है.
नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि ये सच है कि पूर्वोत्तर में जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाई जाएगी. हम प्रधानमंत्री के गुवाहाटी दौरे के समय 14 अप्रैल को इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं.
असम सरकार आगामी रोंगाली बिहू (Rongali Bihu) के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इसमें यहां 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के सामने 11,140 नृतक प्रस्तुति देंगे. इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाने की उम्मीद है. अधिकारी के अनुसार, वह राज्य के दौर के समय ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. एनएफआर वर्तमान में केवल पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाता है.
बता दें कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छह मार्च को कहा था कि दिसंबर 2024 तक वंदे भारत सिक्किम के रंग्पो तक पहुंच जाएगी. वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम वाणिज्यिक परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसके परीक्षण के दौरान गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है. भारत में अधिकतर रेल की पटरियों पर तेज रफ्तार ट्रेन नहीं चल सकती, इसलिए ट्रेन को अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है.
एनएफआर के एक अधिकारी ने बताया नई गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन (Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat) अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस भी उत्तर पूर्व में 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलती हैं.
अब तक, देश में दस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न अंतर्राज्यीय मार्गों पर शुरू की गई हैं, देश में सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चली थी. इसके बाद रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम और मुंबई-सोलापुर व मुंबई शिरडी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



