
Valentine's Day से पहले Kartik Aaryan ने खास शख्स से किया प्यार का इजहार, Video
AajTak
कार्तिक आर्यन की जिंदगी में आया नया शख्स उनकी डॉग कटोरी है. कटोरी के अपनी लाइफ में आने बाद से ही कार्तिक आर्यन उनपर खूब प्यार बरसाने में लगे हुए हैं. अब कार्तिक ने कटोरी के साथ बनाया एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है.
कार्तिक आर्यन इन दिनों प्यार में डूबे हुए हैं. कार्तिक की जिंदगी में एक नए शख्स ने एंट्री ले ली है. ऐसे में कार्तिक अपना सारा समय इसी खास शख्स के साथ बिताते हैं. 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे आने वाला है, लेकिन इससे पहले ही कार्तिक आर्यन ने अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












