
Valentine Day पर शमिता ने थामा राकेश का हाथ! जल्द होगा शादी का ऐलान?
AajTak
वैसे तो राकेश ने शमिता को ऑन एयर प्रपोज किया था और दोनों की क्यूट बॉन्डिंग को फैंस ने भी खूब पसंद किया था. सलमान खान भी दोनों को एक-दूसरे का नाम लेकर टॉन्ट मारते रहते थे. दोनों साथ में काफी मैच्योर लगते हैं और आपसी समझ रखते हैं.
वैलेंटाइन डे के मौके कपल्स एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हैं और जो ऑलरेडी रिलेशनशिप में हैं वे अपने खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं. शमिता शेट्टी और राकेश बापत के बीच पहली मुलाकात बिग बॉस ओटीटी के दौरान हुई थी. दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टेंडिंग थी और दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते नजर आए. दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर मनमुटाव भी देखने को मिला मगर एक-दूसरे को कपल लगातार सपोर्ट करते रहे. अब वैलेंटाइन डे पर कपल साथ में समय बिता रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












