
Uttarakhand Election Result 2022: विधायकों में से ही चुना जाएगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, धन सिंह रावत और सतपाल महाराज के नाम सबसे आगे
AajTak
खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद सवाल खड़ा होता है कि उत्तराखंड का सीएम कौन होगा. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, अगला सीएम विधायकों में से ही एक होगा.
Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि18 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं. 4 चार सीटें अन्य दलों को मिली हैं. खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं. उन्हें कंग्रेस के भुवन कापड़ी ने 6951 मतों से हराया है. कुल मिलाकर बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
कौन बनेगा सीएम?
सीएम पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद, अब उत्तराखंड का सीएम कौन होगा, इसपर चर्चा चल रही है. हालांकि, बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री विधायकों में से ही चुना जाएगा. आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की दौड़ में धन सिंह रावत और सतपाल महाराज सबसे आगे चल रहे हैं.
धन सिंह रावत या सतपाल महाराज हो सकते हैं सीएम
चौबट्टाखाल सीट उत्तराखंड की हॉट सीट्स में से एक रही है. यहां बीजेपी उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल सिंह रावत (सतपाल महाराज) जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के केसर सिंह को 11,430 वोटों से मात दी है. सतपाल महाराज को कुल 24,927 वोट मिले हैं जबकि, केसर सिंह 13,497 वोट. सतपाल सिंह रावत पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में वे बीजेपी के साथ आ गए. सतपाल सिंह रावत ने 2017 में भी चौबट्टाखाल सीट से जीते थे और उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे.
वहीं, उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत श्रीनगर विधानसभा सीट से धन सिंह रावत जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के गणेश गोडियाल को 587 वोटों से हराया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








