
Uttar Pradesh Election Results 2022: सिराथू विधानसभा से हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये बयान
AajTak
Uttar Pradesh Election Results 2022: समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रत्याशी को 6 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया है.
UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा क्षेत्र से राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं. गुरुवार देर रात जारी हुए चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी केशव मौर्य को 7 हजार 337 वोटों से पराजित किया है.
अपनी हार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है, ''सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं.''
इस चुनाव में सपा की पल्लवी पटेल ने केशव मौर्या को 7,337 वोट से करारी शिकस्त दी है. सपा ने पहली बार कौशांबी जिले की तीनों सीट जीती हैं. चुनाव अयोग की वेबसाइट के अभी तक के अपडेट के अनुसार, कांटे की टक्कर की इस लड़ाई में केशव मौर्य को 98 हजार 941 वोट मिले जबकि सपा की पल्लवी ने उनसे ज्यादा 1 लाख 6 हजार 278 वोट हासिल किए हैं. वहीं, बीएसपी के मुंसब अली को 10 हजार 73 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे.
दरअसल, बीजेपी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है. पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, लेकिन सूबे के डिप्टी सीएम और बीजेपी के बड़े नेता केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा है.
उधर, उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों के उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अब तक 252 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 22 सीटों पर आगे है. इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीट जीती थीं. भले ही बीजेपी अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई, लेकिन वह राज्य में बहुमत के साथ सरकार बना लेगी. बीते 37 साल में यह पहला मौका है जब जब कोई पार्टी राज्य में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाने जा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








