
Usman Khawaja Ind vs Aus Test: पाकिस्तान में जन्म, पायलट की ट्रेनिंग... बिल्कुल फिल्मी है उस्मान ख्वाजा की कहानी
AajTak
उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में 180 रनों की शानदार पारी खेली. ख्वाजा ने इस यादगार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति मजबूत कर दी है. 36 साल के उस्मान ख्वाजा की क्रिकेटिंग जर्नी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. पाकिस्तान में पैदा हुए उस्मान ख्वाजा बहुत कम उम्र में ही ऑस्ट्रेलिया चले आए थे.
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने गजब की बल्लेबाजी दिखाई. ख्वाजा ने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए 180 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना किया और दस घंटे से ज्यादा समय तक क्रीज पर टिके रहे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी इस यादगार पारी में 21 चौके लगाए. ख्वाजा की इस पारी की बदौलत मेहमान टीम अपनी पहली पारी में 480 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
36 साल के उस्मान ख्वाजा की क्रिकेट की यात्रा किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है. उस्मान ख्वाजा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ था. पांच साल की छोटी उम्र में उस्मान ख्वाजा अपने माता-पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए. ख्वाजा का आगे का बचपन ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में ही बीता. ख्वाजा की उच्च शिक्षा न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से ही हुई, जहां पर उन्होंने एविएशन में बैचलर की डिग्री हासिल की. ख्वाजा को पायलट लाइसेंस जब हासिल हुआ था, तो उनके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं था.
WICKET!@ashwinravi99 strikes and breaks a huge partnership! Cameron Green departs. Crucial wicket for #TeamIndia. Tune-in to LIVE action in the Mastercard #INDvAUS Test on Star Sports & Disney+Hotstar! #BelieveInBlue #TestByFire #Cricket pic.twitter.com/ssQ1uYlrd0
उस्मान ख्वाजा की पहली पसंद बना क्रिकेट
क्रिकेट से गहरे लगाव के कारण ख्वाजा ने पायलट की नौकरी पर विराम लगाते हुए पूरा ध्यान इस खेल पर लगाया. पढ़ाई के साथ-साथ उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट करियर भी कम उम्र में ही शुरू हो गया था. उस्मान ख्वाजा के पिता तारिक पाकिस्तान में एक क्लब क्रिकेटर थे, ऐसे में ख्वाजा का भी झुकाव इस खेल की ओर होना स्वाभाविक था. ख्वाजा न्यू साउथ वेल्स अंडर-17 टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया और ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







