
US ने प्रवासियों से भरे 2 मिलिट्री प्लेन कोलंबिया भेजे, वहां के राष्ट्रपति ने लौटाए, ट्रंप ने लगाया इमरजेंसी टैरिफ
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया ने अवैध प्रवासियों से भरे हुए अमेरिका के दो जहाजों को लौटा दिया है, जिसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए टैरिफ और वीजा प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद से ही ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं. इस बार ट्रंप के निशाने पर कोलंबिया है. ट्रंप ने कोलंबिया पर टैरिफ और ट्रैवल बैन लगा दिया है. लेकिन क्यों?
ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया ने अवैध प्रवासियों से भरे हुए अमेरिका के दो जहाजों को लौटा दिया है, जिसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए टैरिफ और वीजा प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के इस फैसले से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा बाधित हुई है. ट्रंप ने अमेरिका के बाजारों में कोलंबिया के सभी उत्पादों पर 25 फीसदी इमरजेंसी टैरिफ लगा दिया है, जो एक हफ्ते के भीतर बढ़कर 50 फीसदी तक हो सकते हैं. इसके अलावा कोलंबिया सरकार के अधिकारियों और सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.
ट्रंप ने कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. हम कोलंबिया की सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे. जिन अपराधियों को उन्होंने अमेरिका भेजा है, सरकार को उन्हें वापस लेना ही होगा.
बता दें कि कोलंबिया की सरकार ने प्रवासियों से भरी हुई अमेरिकी सेना की दो फ्लाइट्स को लैंड नहीं होने दिया था. राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा कि ट्रंप का व्यवहार सही नहीं है. अमेरिका प्रवासियों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव नहीं कर सकता. सिविल विमानों में ही प्रवासियों को कोलंबिया आने दिया जाएग. प्रवासियों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि 15,660 अमेरिकी अवैध तरीके से कोलंबिया में रह रहे हैं. बता दें कि इससे पहले मेक्सिको ने भी प्रवासियों से भरे अमेरिकी सैन्य विमानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









