
US: अलबामा के नाइट क्लब में फायरिंग, चार की मौत, 9 घायलों का चल रहा इलाज
AajTak
पुलिस प्रवक्ता ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें फुटपाथ पर एक आदमी और नाइट क्लब के अंदर दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं चौथे पीड़ित को बर्मिंघम के यूएबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
अमेरिकी राज्य अलबामा के बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में शनिवार रात गोलीबारी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
गोलीबारी में चार लोगों की मौत
घटना रात 11 बजे के बाद की है जब अधिकारियों को बर्मिंघम शहर के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की सूचना मिली. घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्हें क्लब के अंदर और बाहर कई पीड़ित मिले.
पुलिस प्रवक्ता ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें फुटपाथ पर एक आदमी और नाइट क्लब के अंदर दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं चौथे पीड़ित को बर्मिंघम के यूएबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
9 पीड़ितों का चल रहा इलाज
फिट्जगेराल्ड ने कहा, 'वर्तमान में यूएबी अस्पताल में कम से कम 9 अन्य पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जिन्हें इस फायरिंग के दौरान गोली मारी गई.' उन्होंने कहा, 'डिटेक्टिव यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलियां किस कारण से चलाई गईं और पीड़ितों को क्यों गोली मारी गई. हालांकि, हमारा मानना है कि कम से कम एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां चलाईं.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












