
Urfi Javed ने की तालिबान के पतन की दुआ, बोलीं- अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करो
AajTak
तालिबान के इस बैन की आलोचना करते हुए उर्फी ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- तालिबान के जल्दी पतन होने की कामना करती हूं. अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करो. उर्फी जावेद इससे पहले भी ऐसी घटनाओं की निंदा करती आई हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो ना मुस्लिम धर्म को मानती हैं और ना ही किसी मुस्लिम लड़के से शादी करेंगी.
तालिबान ने जबसे अफगानिस्तान पर अपनी हुकूमत कायम है, वहां के नागरिकों की आजादी छिन गई है. उनका जीना दुभर हो गया है. आजादी पर लगी लगाम ने लोगों को घुटकर रहने को मजबूर कर दिया है. अब तालिबान ने नया नियम निकाला है. जिसके तहत अकेली महिलाओं का लॉन्ग डिसटेंस रोड ट्रिप बैन कर दिया गया है. इंटरटनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने तालिबान के इस फैसले की निंदा की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












