
Urfi Javed का था अनुपमा फेम एक्टर Paras Kalnawat संग अफेयर, तस्वीरों में देखें खूबसूरत बॉन्डिंग
AajTak
एक समय ऐसा भी था जब उर्फी जावेद टीवी सीरियल अनुपमा के कोस्टार पारस कलनावत संग रिलेशनशिप में थीं. इस दौरान दोनों की खास बॉन्डिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ग्लैमरस अदाओं से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं. वे आए दिन बोल्ड आइउफिट में फोटोज शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं.
एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं. इस दौरान उनका सफर बहुत छोटा रहा और वे बिग बॉस ओटीटी से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट साबित हुईं. इसके बाद भी उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों के दिल में जगह बनाई और अब अपनी फोटोज से वे सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












