
UPSRTC की साइट के हैकर्स ने मांगी 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती, ठप पड़ी है ऑनलाइन सेवा
AajTak
UPSRTC की साइट को हैरने वालों ने 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती मांगी है. विदेशी हैकरों ने बुधवार रात करीब दो बजे वेबसाइट को हैक कर लिया था. वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो ने वेबसाइट से डेटा रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई हुई है. साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है.
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC की ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक करने वाले हैकर्स ने 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती मांगी है. साइट को हैक बुधवार को किया गया था, जिसके कारण पूरी ई-टिकटिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. किसी भी तरह से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है.
हैकर्स का कहना है कि अगर दो दिन में 40 करोड़ बिटकॉइन नहीं दिए गए तो दोगुना 80 करोड़ कर दिया जाएगा. मामले में परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि अब इसे पूरी तरह से बहाल करने में 10 दिन का समय लगेगा.
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि विदेशी हैकरों ने रात करीब दो बजे वेबसाइट को हैक कर लिया. इसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो ने वेबसाइट से डेटा रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई हुई है. ऑनलाइन टिकटिंग सेवाओं को बहाल करने के लिए एक नया सर्वर स्थापित करने के लिए कंपनी ने एक सप्ताह का समय मांगा है.
ओरियन प्रो कंपनी ने इस मामले में नवी मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में केस भी दर्ज कराया है. बयान में कहा गया है कि यूपीएसआरटीसी के सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में अगले 7-10 दिनों में चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली बहाल कर दी जाएगी.
मैनुअल टिकटिंग के जरिये चल रही हैं बसें
बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिये किया जा रहा है. क्षेत्रीय अधिकारियों को 24 घंटे बस स्टैंड और डिपो पर नजर रखने को कहा गया है. सरकार ने कंपनी द्वारा प्रबंधित सभी एप्लिकेशन और वेब पोर्टल्स के लिए थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट करने का फैसला किया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







