
UP Election Result Live: कैराना से मृगांका सिंह पीछे, नाहिद हसन ने बनाई बढ़त, स्वामी प्रसाद मौर्य भी पिछड़े
AajTak
UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. मतगणना स्थल के बाहर काउंटिंग एजेंट्स की लाईन लग गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग कराई जाएगी.
Election Results UP Vidhan Sabha 2022 Today: उत्तर प्रदेश का जनादेश आना शुरू हो गया. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. शुरूआती कुछ घंटों के बाद तस्वीर भी साफ होने लगेगी कि आखिर सरकार किसकी बन रही है. Aaj tak-Axis My India के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी की लगतार दूसरी बार प्रचंड बहुमत में सरकार बनती दिख रही है.
UP Election Result Live Update
9:40 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गई है. अब तक 289 सीटों का रुझान आया है, जिसमें बीजेपी 202 सीटों पर आगे है और सपा 77 सीटों पर आगे है. बीएसपी 4 और कांग्रेस भी 4 सीटों पर आगे है.
9:20 AM: गोरखपुर सदर से सीएम योगी आगे चल रहे, तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे, औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे, प्रयागराज पश्चिमी से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, प्रयागराज दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल नंदी आगे, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल 300 वोट से आगे, ललितपुर सदर से बीजेपी के राम रतन कुशवाहा आगे, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी आगे, अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह आगे, गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन आगे.
8:50 AM: स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम आगे, जसवंतनगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव आगे, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन आगे, बलिया सदर से बीजेपी के दयाशंकर सिंह आगे, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से राजा भैया आगे, जेवर सीट से RLD के अवतार सिंह भड़ाना आगे.
8:45 AM: वोटों की गिनती के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, 'इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








