
UP Election Result 2022: 'जनता नाराज है, कुछ असर तो दिखाई ही देगा', चुनावी नतीजों के बीच बोले राकेश टिकैत
AajTak
Election Result 2022: राकेश टिकैत ने कहा, 'हमने जनता से बोला है कि अपनी मर्जी से वोट करो. जनता नाराज है और कह रही है कि ये (बीजेपी) जीतेंगे नहीं. असर कुछ तो दिखाई देगा. ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे. गिनती शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे.''
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं. यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने सपा की तुलना में बढ़त हासिल कर ली है. इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जनता इनसे नाराज है और असर कुछ तो दिखाई देगा.
राकेश टिकैत ने चुनावी नतीजों के लिए आजतक से बात करते हुए कहा, ''जब चोर बेईमान हो जाते हैं तो लड़ाई हो जाती है. ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि हमने यह कहा कि अपनी मर्जी से वोट करो. जनता नाराज है और कह रही है कि ये जीतेंगे नहीं. असर कुछ तो दिखाई देगा. ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे. गिनती शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे.
यूपी की 403 सीटों पर काउंटिंग जारी बता दें कि यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटें हैं, जिसके लिए गुरुवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई. बीते दिनों सामने आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को यूपी में बड़ी जीत मिलने का आसार है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 288-326 सीटें मिलने का अनुमान है. उधर, समाजवादी पार्टी 71-101 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. बसपा 3-9 सीटें जीत सकती है. हालांकि, सपा का अब भी दावा है कि वह ही चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है.
चुनावी नतीजों में किसान आंदोलन का कितना होगा असर? मालूम हो कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के चलते पंजाब, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों के बड़ी संख्या में किसानों ने आंदोलन किया था. लगभग एक साल तक चले किसान आंदोलन की वजह से केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने पड़े थे. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी किसान आंदोलन के सफल होने के पीछे बड़ी भूमिका निभाई थी. ऐसे में किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी यूपी के चुनावी नतीजों पर लोगों की खास नजर बनी हुई है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








