
UP Board 12th Result: आज जारी हो सकता है 10वीं-12वीं के छात्रों के पास होने का मूल्यांकन फॉर्मूला
AajTak
UP Board 12th Result Updates: शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रद्द होने के बाद बताया था कि बोर्ड के छात्रों को अगली कक्षा में भेजने के लिए उनके मूल्यांकन का तरीका जल्द ही जारी किया जाएगा.
UP Board 12th Result Updates: कोरोना काल की वजह से रद्द हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद अब छात्रों को मूल्यांकन के फॉर्मूले का इंतजार है. राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रद्द होने के बाद बताया था कि बोर्ड के छात्रों को अगली कक्षा में भेजने के लिए उनके मूल्यांकन का तरीका जल्द ही जारी किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड आज 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड का फॉर्मूला जारी कर सकता है. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अब ये छात्र बिना परीक्षा के ही प्रमोट किए जाएंगे. इसके लिए अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी को ये जिम्मेदारी दी गई है कि ये मूल्यांकन का फॉर्मूला तय करें. साथ ही बोर्ड के रिजल्ट को तैयार करने के लिए यूपी बोर्ड ने ईमेल के द्वारा लोगों से सुझाव भी मांगे थे. इसके लिए 10 जून तक का समय दिया गया था. छात्रों को अंक देने और उनके रिजल्ट को तैयार करने के लिए कमेटी द्वारा तैयार फॉर्मूले पर अंतिम फैसला पैनल द्वारा लिया जाना है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












