
UP: 2018 में PM मोदी ने की थी देश को समर्पित, अब बारिश में बह गई सड़क
AajTak
रविवार शाम को तिंदवारी थाने की बेंदाघाट पुलिस चौकी के पास यमुना ब्रिज से ठीक पहले एनएच-232 की मुख्य सड़क का 80% हिस्सा भारी बारिश और पानी के तेज बहाव की वजह से बह गया. सड़क का जो हिस्सा ढहा है, उसकी लंबाई करीब 25 फीट है, सड़क के नीचे मिट्टी गीली होने की वजह से इसके आस पास का हिस्सा भी धंस गया.
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से बांदा-चित्रकूट को पूर्वांचल से जोड़ने वाले नेशनल हाई वे-232 की मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया. इसके बाद एनएच को बांदा और फतेहपुर जिलों की दोनों तरफ की सीमाओं से ट्रैफिक रोककर रविवार शाम 6 बजे से बंद कर दिया गया. सड़क की मरम्मत के लिए पुलिस ने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को इसकी सूचना दी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












