
UP: होली पर हुड़दंग में झगड़े-लफड़े, अमेठी-प्रयागराज में 4 की मौत, फतेहपुर-संभल में पथराव
AajTak
होली के हुड़दंग में झगड़े और विवाद आम हैं. इस बार भी होली के त्योहार पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो पक्षों में रंग लगाने को लेकर बवाल छिड़ गया. ये बवाल इस कदर बढ़ा कि पथराव शुरू हो गया. इसके अलावा प्रदेश के संभल और प्रयागराज में भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं.
होली के हुल्लड़ में हमेशा की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में झगड़े-लफड़े हुए. इसमें कहीं किसी की जान गई तो कोई घायल हुआ. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भी दो पक्षों में रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया. प्रयागराज में दो लोगों की लडाई में मौत हो गई तो संभल में उपद्रवियों ने मस्जिद पर रंग फेंक दी.
फतेहपुर में पथराव
यूुपी के फतेहपुर में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम ,एसपी ने घटनाक्रम का जायजा लिया लेकिन उपद्रवियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने डीएम, एसपी सहित पुलिस की कई गाड़ियों पर पथराव कर डाला. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने इनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है .
वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाते हुए कहा की पुलिस की मौजूदगी में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना की सुचना पर पहुंचे बीजेपी के किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर व कौशाम्बी जिले के भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर को वीडियो के मुताबिक गिरफ्तार करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
अमेठी में 2 लोगों की मौत
ऐसे ही एक अन्य मामले में अमेठी के बाबूपुर गांव में होली के रंग लगाने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोग घायल हो गए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







