UP: लखनऊ के दो इलाकों में मुठभेड़, लूट कांड और फायरिंग करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो अलग-अलग एनकाउंटर हुए हैं. दोनों मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें से 2 बदमाश पूर्व सैनिक के घर पर फायरिंग और पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी हैं तो वहीं दो बदमाश लूट के आरोपी हैं.

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शमीम और आकाश गौतम ने पूर्व सैनिक के घर पर फायरिंग करने के साथ-साथ पेट्रोल बम भी फेंका था. लखनऊ के कृष्णानगर की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान इनके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
वहीं, लखनऊ के गोमती नगर की पुलिस ने लूट की वारदात में आरोपी अमन सिंह उर्फ कार्तिक ठाकुर और वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.