
UP: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, 45 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
AajTak
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है. समारोह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 200 VVIP मेहमानों की सूची भी तैयार की गई है, जसमें विपक्षी नेता भी शामिल हैं.
यूपी की राजनीति में 37 साल बाद, लगातार दूसरी बार किसी पार्टी ने सत्ता हासिल की है. इसके लिए योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. 25 मार्च 2022 को शाम 4 बजे, अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ लौटे योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी जुट गई है. इसके लिए पार्टी स्तर से पत्र भी भेजा गया है. शपथ ग्रहण समारोह में आने वालों को अपने वाहनों पर पार्टी का झंडा लेकर आने को कहा गया है. सभी आगंतुकों के लिए आमंत्रण पत्र या प्रवेश पत्र की व्यवस्था होगी, जिसे जिला स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.
वहीं प्रशासन की ओर से 60 हजार से अधिक की भीड़ को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं. हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यह संख्या और ज़्यादा हो सकती है. महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक की. पार्टी स्तर से एक पत्रक भी भेजा गया है.
हर विधायक के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा, उनके परिवार के सदस्य और समर्थक भी होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में आने वालों को अपने वाहनों पर पार्टी का झंडा लेकर आने को कहा गया है. गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च 2022 को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होना है.
अतिथियों में VVIP और विपक्षी नेता भी शामिल
भाजपा ने सभी जिलों के सामाजिक वर्ग के प्रमुख नेताओं के साथ, वीवीआईपी को आमंत्रित करने की तैयारी कर ली है. शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों, साहित्यकारों, पेशेवरों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, साधु-संतों और धार्मिक मठों और मंदिरों के संतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. जिलों से ऐसे लोगों की सूची मांगी गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







