
UP: मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 3 घायल
AajTak
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर कुल 13 मजदूर सवार थे. औराई के तिवरी गांव से ढलाई कर वापस वाराणसी घर लौट रहे थे. हादसे के दौरान मौके पर ही 10 मजूदरों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत होने से मिर्जापुर में एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास हुआ है. हादसे में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर कुल 13 मजदूर सवार थे. औराई के तिवरी गांव से ढलाई कर वाराणसी घर के लिए लौट रहे थे. हादसे के दौरान मौके पर ही 10 मजूदरों की मौत हो गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












