
UP: मस्जिद के सामने से एक दर्जन बकरियों की चोरी, खोजने में जुटी पुलिस
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा (UP Banda) जिले में अज्ञात चोर करीब 12 बकरियों को गाड़ी में भरकर चुरा ले गए. इसके बाद शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि चोरी गईं बकरियों का गंभीरता से पता लगाए.
यूपी पुलिस के कारनामे अक्सर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. भैंस ढूंढ़ने की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस बांदा में बकरी खोजेगी. बड़ी बात यह है कि बांदा पुलिस पहले भी चोरी गई बकरियों का पता लगा चुकी है. बांदा में बकरियां चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. फिलहाल बांदा पुलिस को बकरियों का पता लगाने का अफसरों ने निर्देश दिया है.
दरअसल, मामला जिले के शहर कोतवाली का है. यहां एक इलाके से दिनदहाड़े एक दर्जन बकरियां चोरी हो गईं. पीड़ितों के मुताबिक, किसी ने बकरियों को कुछ खिलाकर गाड़ी में लादकर चोरी कर लिया और कहीं ले गए. जब उन्हें बकरियां चोरी होने की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई. यह बकरियां 3 गरीब मजदूर परिवारों की हैं.
CO सिटी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
आनन फानन में पीड़ित चौकी पहुंचे, जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद परेशान होकर पीड़ित पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचे, लेकिन एसपी के मौजूद न होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी. फिलहाल सीओ सिटी ने मामले को संज्ञान में लेकर चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं.
CO सिटी राकेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली के अलीगंज में मस्जिद के सामने से कुछ व्यक्तियों की बकरियां गाड़ी में भरकर चोरी की गई हैं. इस संदर्भ मे चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता सुनीता ने कहा कि मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते हैं. ऐसे में बकरियों की चोरी उनके लिए बड़ा नुकसान है.
रिपोर्ट: सिद्धार्थ गुप्ता

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







