
UP: चप्पल और साइकिल है पहचान, 34 हजार की संपत्ति, यूपी के सबसे गरीब विधायक की कहानी
AajTak
Poorest MLA of UP: चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अनिल प्रधान ने भाजपा के कद्दावर नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को हराया है. लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि अनिल प्रधान बेहद साधारण इंसान हैं. पैरों में हवाई चप्पल पहलते हैं. महज 34 हजार की संपत्ति के मालिक हैं.
UP Election Result: यूपी की राजनीति के बारे में एक आम धारणा बनी हुई है कि यहां वही राजनीति कर सत्ता के गलियारों में पहुंच सकता है, जिसे सत्ता पारिवारिक विरासत में मिली हो या फिर जिसके पास धनबल या बाहुबल हो. बड़े समर्थकों की फौज, कारों के काफिले, कार्यालयों पर झंडा थामे कार्यकर्ता या राजनीतिक रसूख वाला व्यक्ति ही सत्तासीन हो, ये कतई जरूरी नहीं. ये बात सिद्ध कर दी है, चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक बने अनिल प्रधान ने.
आज हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब विधायक की कहानी. जिसके पास न घर है न जमीन. वो बड़ी लग्जरी गाड़ियों में नहीं बल्कि साइकिल पर चलते हैं. अनिल प्रधान चमक धमक वाले कलफ लगे कुर्ते नहीं, बल्कि हरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहनते हैं. सिर पर कभी हरा तो कभी लाल गमछा बांधने वाले अनिल प्रधान पैरों में हवाई चप्पल पहनते हैं.
महज 30 हजार 496 रुपये की संपत्ति के मालिक अनिल प्रधान के पास न खुद का घर है न ही जमीन. लेकिन जरूरतमंदों के लिए हर पल खड़े रहने वाले अनिल प्रधान ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व योगी आदित्यनाथ की सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री रहे चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 20876 वोटों से पटखनी दी.
दूसरों के लिए भूख हड़ताल पर भी बैठे
चित्रकूट की मानिकपुर तहसील के नया पुरवा गांव के रुकमा बुजुर्ग मजरे के रहने वाले अनिल प्रधान ने बुंदेलखंड विश्व विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. दूसरों की पीड़ा को महसूस किया. लोगों को जब सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो कई बार भूख हड़ताल भी की.
2013 में अखिलेश के कार्यक्रम में काटा था हंगामा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








