
UP के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार
AajTak
यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा क्षेत्र के पास हुआ. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है.हादसे में दोनों को गंभीर चोट लगी है.
यूपी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का सोमवार को भीषण एक्सीडेंट हुआ. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गाड़ी मंत्री का बेटा चला रहा था. यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा क्षेत्र के पास हुआ. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है. दोनों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है . जानकारी के अनुसार, दोनों मर्सिडीज कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा थी और बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी. अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन निकलकर दूर जा गिरा. हालांकि, अभिषेक और कृष्णिका की हालात सामान्य बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: यूपी: जिस दलित के घर मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया था भोज, उसे 24 घंटे में मिला सिलेंडर और राशन कार्ड... अखिलेश यादव ने दिया था ये 'अल्टीमेटम' 11 जुलाई को हुई थी शादी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के बेटे की शादी 11 जुलाई को हुई थी. इसके बाद एक समारोह का आयोजन प्रयागराज में किया गया था,जिसमें सीएम योगी समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे. बता दें कि दोनों की शादी श्रीनगर के डल झील में हुई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







