
UNSC की बैठक पर भड़कीं किम जोंग उन की बहन, अमेरिका को दी ये कड़ी चेतावनी
AajTak
नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने हाल ही में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को लेकर तीखा बयान दिया है. यह बैठक नॉर्थ कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आयोजित की गई थी जिसमें भारत ने भी नॉर्थ कोरिया के इस कदम पर चिंता जताई थी.
नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर एक महीने के अंदर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) दो बैठक आयोजित कर चुका है. दोनों ही बार भारत समेत परिषद के कई सदस्यों ने नॉर्थ कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग की आलोचना की है. अब नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने यूएनएससी की मीटिंग पर अपनी भड़ास निकाली है. साथ ही भड़की यो जोंग ने अमेरिका को 'कुत्ता' तक कह डाला है.
दरअसल, शुक्रवार को कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने नॉर्थ कोरिया के इस कदम का जमकर विरोध जताया. यूएनएससी की बैठक में भारत ने इसे चिंता का विषय बताया और कहा कि इसका असर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर पड़ेगा.
अब किम जोंग उन की बहन यो जोंग ने नॉर्थ कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग पर हुई यूएनएससी बैठक के खिलाफ तीखा बयान दिया है. यो जोंग ने कहा कि साउथ कोरिया जब खतरनाक सैन्य अभ्यास करता है तो उस समय यूएनएससी अपनी आंखें मूंद लेता है.
वहीं किम जोंग उन की बहन यो जोंग ने अमेरिका पर भी करारा हमला बोला. यो जोंग ने अमेरिका को 'डर के मारे भौंकने वाला कुत्ता' बताया. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) को बयान देते हुए किम जोंग उन की बहन ने कहा कि यह रवैया दोहरी मानसिकता को दर्शाता है.
यो जोंग ने कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप को एक नए संकट की ओर धकेल रहा है. साथ ही किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को 'सबसे कड़े जवाबी' हमले की चेतावनी भी दी है. किम जोंग उन की बहन ने कहा कि अमेरिका कोरिया विरोधी कृत्यों को जितना ज्यादा बढ़ावा देगा, उसे और ज्यादा घातक सुरक्षा संकट का सामना करना पड़ेगा.
नॉर्थ कोरिया के लेकर यूएनएसी बैठक में भारत ने जताई थी चिंता नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल टेस्टिंग को लेकर पिछले एक महीने में दो बार यूएनएसी बैठक आयोजित कर चुका है. सोमवार को हुई यूएनएससी बैठक में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत 14 अन्य देशों ने मिसाइल परीक्षण की कड़ी निंदा की. बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं रुचिका कंबोज ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के इस कदम का असर ना सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि उसके बाहर भी शांति और सुरक्षा पर पडे़गा.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








