
UN में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान! लाल किला हमले के पीछे इस आतंकी संगठन का हाथ
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, 8 अक्टूबर को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने महिलाओं के लिए अलग विंग जमात-उल-मुमिनात बनाने की औपचारिक घोषणा की थी. बताया गया कि इस विंग का मकसद आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना था.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अहम रिपोर्ट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए आतंकी हमले से कथित संबंध सामने आया है. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति से जुड़े मॉनिटरिंग दल की 37वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद ने कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. रिपोर्ट में कहा गया कि 9 नवंबर को नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से भी इस संगठन का लिंक बताया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, 8 अक्टूबर को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने महिलाओं के लिए अलग विंग जमात-उल-मुमिनात बनाने की औपचारिक घोषणा की थी. बताया गया कि इस विंग का मकसद आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना था.
हालांकि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि एक अन्य सदस्य देश ने जैश-ए-मोहम्मद को निष्क्रिय बताया, लेकिन अलग से मिली जानकारी में कहा गया कि 28 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में शामिल तीन संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया था.
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है और इसमें भारत द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लेकर जताई गई चिंताओं को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
रिपोर्ट में दक्षिण एशिया में सक्रिय अन्य आतंकी संगठनों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है. इसमें कहा गया कि अल-कायदा से जुड़ा संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में सक्रिय है, जहां हक्कानी नेटवर्क का काफी प्रभाव है. रिपोर्ट के मुताबिक AQIS का नेतृत्व ओसामा महमूद और याह्या गौरी कर रहे हैं, जिनकी मौजूदगी काबुल और हेरात में बताई गई है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








