
UN महासभा से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन... फिलिस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास और 80 अधिकारियों के वीजा किए रद्द
AajTak
फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने इस फैसले की निंदा की है और इसे अमेरिका की मेजबान देश की जिम्मेदारियों का उल्लंघन बताया है. फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास न्यूयॉर्क को होने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेने वाले थे, जिसे फ्रांस और सऊदी अरब की सह-अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और 80 अन्य अधिकारियों के वीजा रद्द कर दिए हैं. यह कदम अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक से पहले उठाया गया है, जिसमें पहले फिलिस्तीन की ओर से प्रतिनिधित्व किया जाता रहा है.
स्थानीय न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि अब्बास और फिलिस्तीनी अथॉरिटी के कई अधिकारी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. यह फैसला ट्रंप प्रशासन की ओर से फिलिस्तीनियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की श्रृंखला का हिस्सा है.
इसके साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उस कार्यक्रम को भी निलंबित कर दिया है जिसके तहत गाजा के घायल फिलिस्तीनी बच्चों को इलाज के लिए अमेरिका लाया जाता था. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूबियो ने फिलिस्तीनी अधिकारियों, खासकर PLO (पैलेस्टाइन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन) से जुड़े कुछ नए वीजा आवेदनों को भी खारिज करने का आदेश दिया है.
बयान में कहा गया, “यह हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है कि हम PLO और फिलिस्तीनी प्राधिकरण को उनकी प्रतिबद्धताओं का पालन न करने और शांति की संभावनाओं को कमजोर करने के लिए जवाबदेह ठहराएं. शांति के साझेदार माने जाने के लिए इन समूहों को लगातार आतंकवाद का खंडन करना होगा और शिक्षा में आतंकवाद को बढ़ावा देने की प्रथाओं को खत्म करना होगा, जैसा कि अमेरिकी कानून में जरूरी है और जैसा PLO ने वादा किया था."
हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कितने वीजा रद्द किए गए या कितने आवेदन खारिज हुए.
फिलिस्तीन ने फैसले की निंदा की

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











