
Ukraine Russia War: कैसा है यूक्रेन का हाल? प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, देखकर हो जाएंगे इमोशनल
AajTak
प्रियंका चोपड़ा यूक्रेन के लोगों का हाल देखकर परेशान हो गई हैं. जिस तरह से वे खुद को बचाने के लिए दर बदर भटक रहे हैं, वो किसी को भी हैरान परेशान कर दे. प्रियंका ने यूक्रेन के लोगों की चिंता करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आप भी देेखें एक्ट्रेस ने क्या लिखा है.
रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़े हालातों पर ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने चिंता जताई है. प्रियंका को यूक्रेन के बेगुनाह लोगों से सहानुभूति है. एक्ट्रेस ने यूक्रेनवासियों के दर्द को बयां करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही उनकी सलामती की दुआ भी की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












