
Ukraine Russia News: कीव की सुपरमार्केट्स में उमड़ी भीड़, गैस स्टेशनों के बाहर लगी कारों की कतार
AajTak
रूस के हमले झेल रहे यूक्रेन में दिन बीतने के साथ-साथ हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. यूक्रेन के कई इलाकों में सभी आवश्यक सामग्री की किल्लत होने लगी है. बाजारों लोगों की भीड़ लग गई है. लोगों को तो कई बार खाली पेट ही दिन गुजारना पड़ रहा है.
यूक्रेन में रूस के हमलों के कारण हर तरफ तबाही मची हुई है. यूक्रेन के कई इलाकों में आर्पूति बाधित होने से आवश्यकत चीजों की किल्लत होने लगी है. कीव पहुंचे आजतक के रिपोर्टर ने बताया कि कीव में हालात इतने नाजुक हो गए हैं कि सुपर मार्केट्स में खाने-पीने के सामानों की किल्लत हो गई है. मार्केट के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












