
Ukraine crisis: यूक्रेन सीमा से लौटने लगी रूस की सेना, कच्चे तेल का उबाल भी पड़ने लगा ठंडा
AajTak
Crude Oil Price: ब्रेंट क्रूड ऑयल और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमतें सोमवार को सात साल के High पर पहुंच गई थीं. इसी बीच मंगलवार को सामने आए नए डेवलमेंट के बाद कच्चे तेल की उबाल में कुछ कमी आई. आइए जानते हैं कि कीमतों में कितनी कमी आई...
यूक्रेन से सटे रूसी जिलों के कुछ सैनिकों के वापस लौटने की खबरों से मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में नरमी देखने को मिली. इन रिपोर्ट्स से क्रूड ऑयल की कीमतें घटकर 94 डॉलर बैरल पर आ गईं, जो सोमवार को सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. सैनिकों के वापस लौटने से मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच का तनाव कम हो सकता है.
More Related News













