
Ukraine से हैं 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova, अर्जुन रामपाल के साथ कर चुकी हैं काम
AajTak
भारत ने हमेशा से विदेशी कलाकारों का दिल खोलकर स्वागत किया है. यूक्रेन के आर्टिस्ट्स को भी बॉलीवुड ने हमेशा जगह दी है. गंदी बात और अंजुना बीच जैसे इंडियन प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं Nataliya Kozhenova भी ऐसी ही एक यूक्रेनियन एक्ट्रेस हैं. आइए जानें अब तक उन्होंने कितनी हिंदी फिल्में की और कैसा फीडबैक मिला है?
यूक्रेन और रूस के बीच जंग के हालातों ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. इस वक्त ये मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है. हर जगह बस यूक्रेन और रूस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. ऐसे में हम बॉलीवुड में यूक्रेनियन एक्ट्रेस पर बात कर रहे हैं. यह यूक्रेनियन एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि गंदी बात फेम एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova हैं. आइए Nataliya के बारे में विस्तार से जानें.
Nataliya बॉलीवुड में नई नहीं हैं. उन्होंने भले ही सपोर्टिंग और गेस्ट रोल्स किए हैं, पर उनकी ग्लैमरस इमेज ने उन्हें दर्शकों के बीच फेमस किया है. उनकी सबसे पहली हिंदी फिल्म थी अतिथि तुम कब जाओगे. अजय देवगन, कोंकणा सेन और परेश रावल स्टारर इस कॉमेडी फिल्म में Nataliya ने गेस्ट रोल निभाया था. इसके बाद 2012 में वे अंजुना बीच फिल्म में नजर आईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












