
UK General Election 2024: ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान आज, PM ऋषि सुनक को मिल रही है कड़ी टक्कर
AajTak
ब्रिटेन में आज आम चुनाव के लिए मतदान होगा. वोटिंग समय सुबह 7 बजे से रात के दस बजे तक होगी. यूनाइटेड किंगडम को 650 सीटों में बांटा गया है और प्रत्येक सीट से एक उम्मीदवार निर्वाचित हो कर आता है.
ब्रिटेन में लाखों लोग आज एक महत्वपूर्ण आम चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं, जो ब्रिटिश राजनीति को नया रूप दे सकता है. जनमत सर्वेक्षणों में दिखाया गया है कि कि कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को चुनाव में भारी जीत मिल सकती है, जिससे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी का 14 साल का शासन समाप्त हो सकता है.
ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने आखिरी समय में अपील की कि वे लेबर के लिए संभावित "सुपरमैजोरिटी" को रोकें क्योंकि उनके शासन में आने से करों में वृद्धि होगी. स्टारमर ने कंजर्वेटिव चेतावनियों के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर लोगों को मतदान करने से हतोत्साहित करने का आरोप लगाया.
40 हजार केंद्रों पर होगी वोटिंग
मतदाता इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में 650 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान करेंगे. मतदान केंद्र सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहते हैं, जिसमें लगभग 40,000 केंद्रों पर 46 मिलियन पात्र मतदाता मतदान सकते हैं. इस चुनाव में एक नई मतदाता पहचान-पत्र वाली व्यवस्था शुरू की गई है.
चुनाव पूर्व के सर्वेक्षणों में दिखाया गया है कि लेबर पार्टी के कीर स्टारमर अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. सर्वेक्षणों से पता चलता है कि उनकी पार्टी ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हरा देगी. स्टारमर ने "आशा और अवसर के नए युग" का वादा किया है और कहा है कि उनका मंत्रिमंडल "सरकार के लिए तैयार है."
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में कैसे होते हैं आम चुनाव, हिंदू वोट बैंक पर क्यों है नेताओं की नजर, वोटिंग से पहले जानें सबकुछ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







