
UK कोर्ट की हरी झंडी...वहां की सरकार राजी, भगोड़े संजय भंडारी का क्यों नहीं हो रहा प्रत्यर्पण?
AajTak
आर्म्स डीलर संजय भंडारी का भारत प्रत्यर्पण अभी तक नहीं हो पाया है. इससे बचने के लिए उसके यूके हाई कोर्ट में एक बार फिर याचिका दायर कर दी है. उस याचिका में उसने ब्रिटेन सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है जहां पर कहा गया कि भंडारी का भारत प्रत्यर्पण किया जाए.
आर्म्स डीलर संजय भंडारी के भारत प्रत्यर्पण का इंतजार लंबा होता जा रहा है. एक कानूनी बाधा दूर होती है तो दूसरी खड़ी हो जाती है. पिछले कई सालों इन्हीं कानूनी जटिलताओं की वजह से संजय भंडारी भारत आने से बच रहा है. अब एक बार फिर उसकी तरफ से यूके हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है. उसने अपने प्रत्यर्पण का विरोध किया है. अब कोर्ट कब तक उसकी याचिका पर फैसला सुनाता है, अभी स्पष्ट नहीं.
भंडारी का आखिरी दांव क्या है?
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भंडारी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. उसे कानूनी सहायता के लिए 14 दिनों का समय दिया गया था. उन 14 दिनों में ही उसे कोई फैसला लेना था. अब शुक्रवार वो आखिरी दिन था जब भंडारी कानूनी सहायता ले सकता था और उम्मीद के मुताबिक उसने ऐसा किया भी. यूके हाई कोर्ट में उसने ब्रिटेन सरकार के फैसले को चुनौती दे दी है. अगर वो ये कानूनी सहायता नहीं लेता तो उसका भारत आना तय था. उसका तुरंत प्रत्यर्पण हो जाता.
भंडारी पर क्या आरोप लगे हैं?
असल में भंडारी पर आरोप है कि उसने बड़ी संख्या में काला धन विदेश भेजा था. टैक्स देने से बचा जा सके, इसलिए अपने साथियों की मदद से भंडारी ने काफी पैसा बाहर भेजा. इस वजह से नेशनल एक्सचेंजर को बड़ा नुकसान हुआ. बाद में संजय भंडारी के प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से भी कनेक्शन सामने आए थे. साल 2016 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भंडारी से वाड्रा की 2012 की फ्रांस ट्रिप को लेकर भी कई सवाल पूछे थे. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक भंडारी के कई विदेशी कंपनियों में एसेट मौजूद हैं. लेकिन उनको लेकर कोई भी पारदर्शिता नहीं है और आज तक भंडारी ने उसको लेकर आयकर विभाग को कोई जानकारी नहीं दी. इस सब के अलावा संजय भंडारी पर एक और बड़ा आरोप चल रहा है. उस पर रक्षा सौदों में रिश्वत लेने का आरोप है. यूपीए के जामने में हुई कुछ डीलों को लेकर वो विवाद है जिसमें संजय भंडारी का नाम भी सामने आया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









