
UK इलेक्शन: इंडिया-ब्रिटेन संबंधों के पक्षधर, पेशे से वकील... जानिए कौन हैं सुनक को टक्कर देने वाले कीर स्टार्मर
AajTak
कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी और भारतीय प्रवासियों के बीच जुड़ाव को फिर से स्थापित करने की कोशिश की थी, जो कश्मीर पर कथित भारत विरोधी रुख के कारण कमजोर हो गया था. कीर ने पिछले साल इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) में भारत-यूके संबंधों के लिए माहौल तैयार करते हुए कहा, 'मेरे पास आप सभी के लिए एक स्पष्ट संदेश है... यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है.'
ह्यूमन राइट्स बैरिस्टर से लेबर पार्टी के नेता बने कीर स्टार्मर ने अपने मैनिफेस्टो में वादा किया है कि अगर गुरुवार के आम चुनाव में उन्हें जनादेश मिलता है और लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनती है तो वह भारत के साथ 'नई रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाएंगे जिसमें एक एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) भी शामिल होगा.
कीर स्टार्मर ने बदल दी लेबर पार्टी की किस्मत
कीर ने राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले अपने करियर का ज्यादातर समय कानूनी पेशे में बिताया. वह पहली बार 2015 में लंदन से लेबर पार्टी के सांसद के रूप में चुने गए. 61 साल के कीर दो बच्चों के पिता हैं. एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस) में काम करने वाली उनकी पत्नी विक्टोरिया और उन्होंने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है. कीर को 2019 के आम चुनाव में अपने सबसे खराब चुनावी प्रदर्शन के बाद लेबर पार्टी की किस्मत को पलटने का श्रेय दिया जाता है.
'यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है'
कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी और भारतीय प्रवासियों के बीच जुड़ाव को फिर से स्थापित करने की कोशिश की थी, जो कश्मीर पर कथित भारत विरोधी रुख के कारण कमजोर हो गया था. कीर ने पिछले साल इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) में भारत-यूके संबंधों के लिए माहौल तैयार करते हुए कहा, 'मेरे पास आप सभी के लिए एक स्पष्ट संदेश है... यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है.'
उन्होंने कहा, 'मेरी लेबर सरकार भारत के साथ लोकतंत्र के हमारे साझा मूल्यों पर आधारित संबंध स्थापित करेगी. इसमें एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी शामिल होगा. हम वैश्विक सुरक्षा, जलवायु सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा के लिए एक नई रणनीतिक साझेदारी भी चाहते हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







