
Udaipur Murder: उदयपुर में हिन्दू टेलर की हत्या पर इस्लामिक देशों के मीडिया में ऐसी टिप्पणियां
AajTak
उदयपुर में एक दर्जी की गला रेत कर हत्या से पूरा देश स्तब्ध है. सांप्रदायिक कारणों से हुई इस हत्या पर मुस्लिम देशों की मीडिया ने प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान, तुर्की, बांग्लादेश आदि इस्लामिक देशों ने इस घटना पर रिपोर्ट प्रकाशित की है और लिखा है कि इस घटना से हिंदू बहुल भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं.
राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने एक दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद से ही प्रदेश में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था और इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद से ही राजस्थान में इंटरनेट बंद है और हर जगह पुलिस की तैनाती है. दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के रूप में कर ली गई है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. मुस्लिम देशों की मीडिया ने भी इस खबर की कवरेज की है.
पाकिस्तान
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने इस खबर को समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से प्रकाशित किया है. अखबार लिखता है कि उदयपुर की घटना पैगंबर विवाद का ही नतीजा है.
डॉन की रिपोर्ट में लिखा गया, 'दक्षिणपंथी बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी की जिस पर इस्लामिक दुनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उनकी टिप्पणी से भारत और विदेशों में जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनों में मुसलमान ये मांग कर रहे थे कि नूपुर शर्मा को कड़ी सजा दी जानी चाहिए. और इसी विवाद ने अब उदयपुर में हिंसा को भड़का दिया है.'
रिपोर्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस ट्वीट को भी शामिल किया गया है जिसमें वो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. पत्रकार राना अयूब के ट्वीट को भी रिपोर्ट में जगह दी गई है जिसमें उन्होंने इसे बर्बर हमला करार दिया है.
तुर्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







