
Twitter News: CEO पद से हटेंगे पराग अग्रवाल, विजया गड्डे होंगी कंपनी से बाहर, रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
Elon Musk News: एलॉन मस्क ने Twitter को खरीदने के लिए डील की है. इस डील के पूरा होते ही मस्क को 44 अरब डॉलर में ट्विटर मिलेगा. इसके लिए उन्होंने बैंक से लोन भी लिया है.
टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने जब से ट्विटर को खरीदा है, वहां कर्मचारियों को लगातार अपनी नौकरी खोने की चिंता सता रही है. पिछले कुछ हफ्तों से सीईओ पराग अग्रवाल से छंटनी, ट्विटर के भविष्य और दूसरे तमाम तरह के सवाल किए जा रहे हैं. हालांकि वह स्पष्ट कर चुके हैं कि ट्विटर से फिलहाल किसी की नौकरी नहीं जा रही है लेकिन, रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट तो कुछ अलग कहानी बता रही है.
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मस्क ने पहले ही ट्विटर के लिए एक नए CEO का चयन कर लिया है, जो इस साल के अंत में 44 बिलियन डॉलर की बिक्री डील पूरी होने के बाद अग्रवाल की जगह लेंगे. मालूम हो कि पिछले महीने मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें कंपनी के प्रबंधन पर भरोसा नहीं है. उन्होंने प्रबंधन स्तर पर बड़े फेरबदल के संकेत दिए थे.
साल में अंत में पद से हट सकते हैं पराग
पिछले नवंबर में पराग अग्रवाल जैक डोरसी की जगह ट्विटर के सीईओ बने थे. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की खरीद पूरी होने तक अग्रवाल पद पर बने रह सकते हैं. वहीं मस्क ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह किसको पराग की जगह ला रहे हैं. मामलू हो कि पिछले दिनों यह सामने आई थी कि अगर मस्क ट्विटर पर नियंत्रण में बदलाव के 12 महीने के भीतर अग्रवाल को कंपनी से निकाल देते हैं, तो उन्हें 43 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा.
विजया गड्डा को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता
द न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट से पता चला है कि मस्क कथित तौर पर ट्विटर की लीगल हेड विजया गड्डे को बर्खास्त कर सकते हैं. अगर उन्हें पद से हटा दिया जाता है, तो गड्डे को ट्विटर के शेयर समेत 12.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे. वह वर्तमान में लगभग 17 मिलियन डॉलर हर साल कमाती है. गड्डे कंपनी में ज्यादा सैलरी पैकेज पाने वाले एग्जीक्यूटिव्स में से एक हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










