
'Twitter हर कर्मचारी को डेली खिला रहा था 32 हजार का लंच', Elon Musk के दावे को बताया झूठ
AajTak
Elon Musk ने ट्विटर की पुरानी नीति को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है. मस्क ने कहा है कि Twitter 32 हजार रुपये का लंच हर कर्मचारियों को खिला रहा था. हालांकि, इसको एक पूर्व ट्विटर कर्मचारी ने गलत बताया है. और मस्क पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
Elon Musk और Twitter लगातार चर्चा में बने हुए हैं. Elon Musk इस पर कई बदलाव भी करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने कई स्टॉफ को ट्विटर से निकाल दिया है. अब कहा जा रहा है कि ट्विटर ऑफिस में दिए जा रहे लंच के लिए कर्मचारियों को पैसे देने होंगे.
इसको लेकर उन्होंने कहा था ये फ्री में दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने में हर लंच की कीमत लगभग 400 डॉलर या 32 हजार रुपये कंपनी को पड़ी है. लेकिन, अब ट्विटर की पूर्व कर्मचारी ने इसे झूठ बताया है.
ट्विटर के पूर्व कर्मचारी ने बताया झूठ
Twitter की पूर्व कर्मचारी Tracy Hawkins के अनुसार, मस्क लंच को लेकर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ट्विटर से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वो मस्क के लिए काम नहीं करना चाहती थी. उन्होंने आगे बताया कि वो पिछले हफ्ते तक इस प्रोग्राम को चला रही थी.
मस्क का दावा था कि ट्विटर 13 मिलियन डॉलर हर साल SF HQ के लिए फूड सर्विस पर खर्च करता था. ट्विटर के नए बॉस ने बताया कि 12 महीने में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा के लंच सर्व किए गए. अटेंडेंस को लेकर उन्होंने कहा कि लगभग कोई नहीं ऑफिस आता था.
मस्क ने इन दावों को बताया गलत

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












