
Twitter ने तीन अगस्त से फ्लीट फीचर को बंद करने का किया ऐलान, बताई यह वजह
ABP News
ट्विटर ने फ्लीट फीचर की सुविधा को 3 अगस्त से बंद करने का ऐलान किया है. साल 2020 नवंबर में ट्विटर ने इस फीचर को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था.
नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 3 अगस्त को फ्लीट फीचर की सुविधा को बंद करने का ऐलान किया है. ट्विटर ने साल 2020 में फ्लीट फीचर को भारत, दक्षिण कोरिया, इटली और ब्राजील में टेस्टिंग के तौर पर जारी किया था. जिसके बाद नवंबर 2020 में ट्विटर ने ग्लोबली इस फीचर को लॉन्च किया. इस फीचर के इस्तेमाल से यूजर्स फोटो और वीडियो को डालते थे जो 24 घंटे के बाद खुद गायब हो जाया करती है. ट्विटर का कहना है कि वो इस फीचर को इसलिए हटा रहा है क्योंकि ये यूजर्स को आक्रशित करने में पूरी तरह विफल रहा.More Related News













