
Twitter को खरीदकर चीन को फायदा पहुंचाएंगे एलन मस्क? समझें क्यों उठे सवाल
AajTak
क्या ट्विटर को खरीदने वाले एलन मस्क चीन को फायदा पहुंचाएंगे? इस सवाल की वजह है चीन के सरकारी अखबार का ट्वीट है, जिसमें कही बातों ने सारी दुनिया को परेशान कर दिया है. ग्लोबल टाइम्स ने अपने ट्वीट में लिखा या फिर एलन मस्क को याद दिलाया कि साल 2022 में टेस्ला ने 4.65 बिलियन डॉलर चीन में कमाए. चीन में टेस्ला का कारोबार 52.8% की रफ्तार से बढ़ रहा है और टेस्ला की 24% कमाई चीन से आती है. तो जो चीन कर्ज देकर पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों को बर्बाद करके अपना गुलाम बना रहा है, उस चीन में अगर एलन मस्क के कारोबारी हित जुड़े हैं तो फिर क्यों न समझा जाए कि इससे चीन को फायदा होगा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












