
Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति ने बताया कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,418 हो गई है. वहीं सीरिया में 5,814 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में लगभग 9 मिलियन लोग भूकंप से प्रभावित हुए थे.
तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से शवों के निकलने का सिलसिला जारी है. इस भूकंप ने तुर्की के कई शहरों के तबाह कर दिया है. इस आपदा में जिंदा बचे हुए कई लोग बेघर हो गए हैं. दोनों देशों में मलबे से 40 हजार से ज्यादा के शवों को निकाला जा चुका है. वहीं संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि सीरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद होने जा रहा है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, तुर्की में बीते मंगलवार को मलबे से 9 लोगों को बचाया गया. अब रेस्क्यू उन लोगों पर केंद्रित हो गया है, जिनके पास इस कड़कड़ाती हुई सर्दी में भोजन और रहने की व्यवस्था नहीं है. तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने कहा कि भूकंप के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं.
तुर्की के राष्ट्रपति ने बताया कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,418 हो गई है. एर्दोगन ने बताया कि 2 करोड़ से ज्यादा लोग पहले ही प्रभावित इलाकों को छोड़ चुके हैं और सैकड़ों इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं. एर्दोगन ने अंकारा में एक टीवी भाषण में कहा, "हम न केवल अपने देश में बल्कि मानवता के इतिहास में भी सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक का सामना कर रहे हैं."
मरीजों की प्रकृति में बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







