
Turkey Earthquake: तुर्की में राहत अभियान के दौरान चमत्कार, 5 दिन बाद मलबे से जीवित निकाले गए 2 मासूम बच्चे
AajTak
भूकंप प्रभावित तुर्की के मारस में राहत अभियान के दौरान चमत्कार देखने को मिला. दरअसल यहां मलबे में बदली एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से 5 दिन से दबे 3 में से 2 बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया है. मारस में सौ से अधिक मौतें हुई हैं जबकि हजार से ज्यादा लोग लापता हैं.
तुर्की और सीरिया में आए भयंकर भूकंप ने सबसे अधिक प्रभावित हुए तुर्की के मारस में राहत अभियान के दौरान चमत्कार देखने को मिला. दरअसल यहां मलबे में बदली एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से 5 दिन से दबे 3 में से 2 बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया है.
मारस में सौ से अधिक मौतें हुई हैं जबकि हजार से ज्यादा लोग लापता हैं. सबसे ज्यादा तबाही शहर मारस में हुई है. यहां के फुटबॉल स्टेडियम को टेंट सिटी में तबदील कर दिया गया है, जहां हजारों की संख्या में घर नष्ट होने के कारण लोग विस्थापित हुए हैं.
24 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है. दोनों देशों में मिलाकर अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. मलबा हटाने का काम अब भी जारी है. मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. रेस्क्यू ऑपरेशन के आगे बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों की तादाद में भी इजाफा होता जा रहा है.
कई के मलबे में दबे होने की आशंका
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है. इस वक्त हजारों लोग भूकंप प्रभावित इलाकों में अस्पताल में भर्ती हैं. अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









