
Trump Shares PM Modi Interview: ट्रंप ने शेयर किया PM मोदी का पॉडकास्ट, अमेरिकी AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था इंटरव्यू
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. यह इंटरव्यू अमेरिकी पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था. इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक राजनीति और हिंदू धर्म सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. यह इंटरव्यू अमेरिकी पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था.
इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक राजनीति और हिंदू धर्म सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी. ट्रंप ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ पर इसे शेयर किया है.
बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने मजबूत रिश्तों पर भी चर्चा की थी. उन्हें एक दोस्त और नेता के रूप में ट्रंप के बारे में क्या पसंद है? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया था. उन्होंने उस किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारा ह्यस्टन में एक कार्यक्रम था 'हाउडी मोदी'. मैं और राष्ट्रपति ट्रंप वहां मौजूद थे, पूरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा हुआ था. इतने लोगों का एक जगह पर एकत्र होना अमेरिका में बहुत बड़ी घटना थी. मैंने वहां अपना भाषण दिया, तो ट्रंप नीचे बैठकर मुझे सुन रहे थे. ये उनका बड़प्पन है कि अमेरिका के राष्ट्रपति स्टेडियम में नीचे बैठकर सुन रहे हैं और मैं मंच पर भाषण दे रहा हूं.
यह भी पढ़ें: रूस, "रूस, चीन, पाकिस्तान, ट्रंप, गुजरात दंगे और AI... लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में PM मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि भाषण देने के बाद मैं मंच से नीचे गया, और मैंने ट्रंप से कहा कि 'आइए, हम जरा स्टेडियम का एक पूरा चक्कर लगाकर आते हैं, इतने लोग हैं तो सभी से नमस्ते करके आते हैं, तो एक का भी विलंब किए बिना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मेरे साथ भीड़ में चल पड़े'. इस दौरान अमेरिका का जो सुरक्षा तंत्र था वो एकदम से बैचेन हो गया. लेकिन ये मेरे दिल को छू गया कि इस व्यक्ति में बहुत हिम्मत है. ये निर्णय खुद लेते हैं और उन्हें मोदी पर भरोसा है कि मोदी लेकर जा रहा है तो साथ चलते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








