
Tripura CM: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए और छा गये! इन 4 नेताओं को मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी
AajTak
Tripra new CM: बीजेपी ने पूर्वोत्तर में एक रिकॉर्ड बनाया है. यहां 4 राज्यों में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया. इनमें असम में हिमंता बिस्वा सरमा, मणिपुर में एन. बीरेन सिंह, नगालैंड में नेफियू रियो और त्रिपुरा में माणिक साहा का नाम शामिल है.
त्रिपुरा में सीएम बिप्लब देब ने शनिवार की शाम अचानक राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर चौंका दिया. शाम तक बीजेपी हाइकमान ने त्रिपुरा को नए मुख्यमंत्री का नाम भी बता दिया. हालांकि, बीजेपी शासित राज्यों में बड़े राजनीतिक उलटफेर का ये कोई पहला प्रयोग नहीं है. इससे पहले उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक में भी चौंकाने वाला निर्णय लिया जा चुका है. इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्वोत्तर में एक और रिकॉर्ड बनाया है. यहां 4 राज्यों में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया. आइए जानते हैं इन नेताओं के बारे में...
असम: कांग्रेस से आए हिमंता बिस्वा सरमा बने सीएम
हिमंता बिस्वा सरमा साल 2021 में असम के 15वें मुख्यमंत्री बने. उन्हें सर्बानंद सोनोवाल की जगह ये जिम्मेदारी दी गई. हिमंता 2015 में कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हुए थे. 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमंता बिस्वा सरमा का जोरदार प्रचार अभियान बीजेपी की जीत की अहम वजहों में से एक माना गया. हिमंता असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. सोनोवाल की सरकार में हिमंता बिस्वा सरमा कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे. 2021 के चुनाव में उन्होंने 1 लाख 1,911 वोटों के बंपर मार्जिन से जीत दर्ज की थी. हिमंता को बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का संयोजक बनाया था. उन्होंने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया.मणिपुर: कांग्रेस छोड़कर आए एन. बीरेन सिंह दोबारा सीएम बने
एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर में 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले 2016 में कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी में शामिल हो गए थे. राज्य में 15 साल बाद गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को सीएम बनाया. एन. बीरेन मणिपुर में बीजेपी के पहले सीएम बने थे. बीरेन ने बीजेपी और उसके सहयोगियों के 33 विधायकों के समर्थन से असेंबली का फ्लोर टेस्ट जीतकर दमखम दिखाया था. इससे पहले बीरेन सिंह, इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे, लेकिन उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया था. इसी साल 2022 के चुनाव में भी मणिपुर में बीजेपी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. एन बीरेन ने फुटबॉल प्लेयर से करियर शुरू किया. बाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में शामिल हुए. उसके बाद पत्रकारिता की ओर रुख किया. एन बीरेन सिंह हिंगांग सीट से पांचवीं बार चुनाव जीते हैं.
नगालैंड: नेफियू रियो चौथी बार सीएम बनने पहले वाले पहले नेता
नेफियू रियो नगालैंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बने. उनके नाम सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रिकॉर्ड हो गया है. रियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. वे 2002 में कांग्रेस से अलग हुए. उन्होंने नागालैंड की समस्या पर तत्कालीन सीएम एससी जमीर से मतभेद होने पर इस्तीफा दिया था. उसके बाद रियो ने नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) जॉइन किया. यह स्थानीय राजनीतिक दलों और भाजपा से जुड़ी थी. उनके नेतृत्व में डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड (डीएएन) गठित हुआ. इस गठबंधन ने 2003 में विधानसभा चुनाव जीता. साथ ही कांग्रेस को 10 साल बाद सत्ता से बाहर किया. नेफियू रियो पहली बार नगालैंड के मुख्यमंत्री बने. 2008 में डीएएन गठबंधन ने सरकार बनाई और रियो सीएम बने. 2013 में नगालैंड में एनपीएफ ने बहुमत हासिल किया. रियो तीसरी बार सीएम बने. बाद में जनवरी 2018 में एनपीएफ के भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद रियो नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हुए. रियो ने 2018 में चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. चुनाव जीतने पर बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने. नेफियू ने 1989 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की और 2003-08, 2008-13 और 2013-14 के दौरान नागालैंड के CM रहे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







