
Traffic Advisory: किसानों का आज भारत बंद, दिल्ली-नोएडा रूट पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
AajTak
पुलिस ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. आज ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जाएगी. जिस कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. इस स्थिति में कुछ रूट्स में बदलाव देखा जा सकता है.
किसानों ने आज (16 फरवरी) भारत बंद का आह्वान किया है. हालांकि ये बंद संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया गया है. इसका असर देशभर में देखा जा सकता है और दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है. इसके चलते पुलिस ने अपनी कम कस ली है. नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है जबकि दिल्ली में पहले से ही लागू है. इसके अलावा नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है.
आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. आज ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जाएगी. जिस कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. इस स्थिति में कुछ रूट्स में बदलाव देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सिंघु बॉर्डर पर एंट्री पूरी तरह बंद, अब कैसे जाएं हरियाणा-पंजाब? ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है.
यह भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर एक KM तक रास्ता सील, ट्रैफिक एडवाइजरी
इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से दिल्ली के कुछ रूट पर भी यातायात प्रभावित रहेगी. 18 फरवरी 2024 तक एनएसआईसी एग्जीबिशन ग्राउंड ओखला फेज-3 में भारत के सबसे डेफिनिटिव डिजाइन वीक के मद्देनजर मां आनंदमई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






