
Toy Gun से दिल्ली की इवेंट मैनेटमेंट कंपनी में लूट, 'त्रिशूल' टैटू ने पूरे गैंग को पहुंचाया सलाखों के पीछे
AajTak
पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला की लूटपाट को अंजाम देने वाले अपराधियों में से एक के बाएं हाथ पर एक त्रिशूल टैटू था. उन्होंने अपराध को अंजाम देने के दौरान फर्जी नंबर वाली कार का इस्तेमाल किया था.
दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने चार ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो डकैती के मामले में वांछित थे.अधिकारियों के मुताबिक, डकैती में वांछित मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को पुलिस ने उसके बाएं हाथ पर बने 'त्रिशूल' टैटू के जरिए पहचाना और फिर अरेस्ट कर लिया.
दरअसल 26 अक्टूबर को गोविंदपुरी में एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म के दफ्तर में चार लोग अचानक घुसे और कंपनी के प्रबंधक को "टॉय गन" दिखाकर लूटपाट को अंजाम दिया. जिस समय लूटपाट को अंजाम दिया गया उस समय प्रबंधक अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड जाने की तैयारी कर रहे थे.
गर्लफ्रेंड की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से था नाराज
मुख्य आरोपी की पहचान विपुल (36) के रूप में की गई है. पुलिस उपायुक्त ( दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने बताया कि विपुल कंपनी के मालिक से बदला लेना चाहता था क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की एक महिला सदस्य की तस्वीर अपलोड की थी जिसके साथ वह (विपुल) रिलेशनशिप में था. अन्य आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मोदीनगर निवासी जयवर्धन (36), विजय (34) और सुमित (30) के रूप में हुई है.
अपनी शिकायत में, फर्म के मालिक ने कहा कि चार लोगों ने ऑफिस में एंट्री की और उनकी टीम की एक महिला सदस्य से एक मोबाइल फोन, 14,000 रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां लूट लीं और उनकी पिटाई भी की. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़ितों से और नकदी मांगी जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी को फोन किया.
टैटू बना पुलिस का मददगार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












