
Tour Package: नेपाल घूमने का है मन तो सस्ते में प्लान करें ये विदेश ट्रिप, जान लें कैसे करनी होगी बुकिंग
AajTak
IRCTC Tour Package: परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान है तो आप IRCTC का नेपाल टूर पैकेज बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पैकेज कैसे बुक करें और कितना खर्च आएगा.
IRCTC Tour Package: नेपाल की खूबसूरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां हर साल लाखों यात्री घूमने आते हैं. नेपाल में प्राचीन मंदिर, पहाड़, झड़ने सहित कई जगह घूमने के लिए फेमस हैं. अगर आप भी नेपाल घूमना चाहते हैं तो IRCTC का टूर पैकेज बुक कर ट्रिप प्लान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं टूर पैकेज की डिटेल्स और बुकिंग प्रोसेस.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के टूर पैकेज का नाम Best of Nepal टूर पैकेज है. यह पैकेज 6 दिनों का होगा. इस ट्रिप की शुरुआत 10 नवंबर और 5 दिसंबर और 22 दिसंबर को होगी. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका आईआरसीटीसी का ये पैकेज 05 रात और 06 दिनों का होगा. जिसमें आपको काठमांडू और पोखरा जिसमें पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपके 49000 रुपये लगेंगे. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करने पर आपका 40000 हजार खर्च आएगा. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 39600 रुपये लगेंगे. अगर आपके साथ इस ट्रिप में कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो आपके 36500 रुपये खर्च होंगे. वहीं, अगर इस ट्रिप में कोई 2 से 11 साल का बच्चा जाता है तो 28000 रुपये लगेंगे.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 30 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 20 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 21-30 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 15 से 20 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 60 फीसदी काट कर दिया जाएगा.
अगर आप पैकेज शुरू होने के 08 से 14 दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज कॉस्ट से 90 फीसदी काट कर दिया जाएगा. वहीं, अगर आप ट्रिप शुरू होने के 8 दिन पहले पैकेज बुक करते हैं तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








